Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सातवां दिन, असम के दुर्गा मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सातवां दिन, असम के दुर्गा मंदिर पहुंचे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1748208825432436781

आज उनकी यात्रा का सातवां दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली गए थे राहुल

शुक्रवार को राहुल ब्रह्मपुत्र नदी में बोट में बैठे। वे जोरहाट से दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। वहां से यात्रा सड़क मार्ग से गोगामुख पहुंची।

रास्ते में राहुल ने लोगों का अभिवादन किया और रास्ते में कतार में खड़े लोगों से बातचीत की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गोगामुख में नाइट स्टे किया।

राहुल 25 जनवरी तक असम में रहेंगे

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि असम में न्याय यात्रा 25 जनवरी तक होगी। असम सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां सफल न हो।

हालांकि, हमें विश्वास है कि युवाओं और महिलाओं सहित असम के सभी वर्ग राहुल गांधी की बात सुनेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव और रांगकोंग पहुंची। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह यात्रा असम रवाना हुई थी।

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला

कांग्रेस ने असम के लखीमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। पार्टी ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं।

कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा- असम के लखीमपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला कर दिया। BJP के गुंडों ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें। यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी..न्याय का हक, मिलने तक।

संबंधित खबर: 

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर के थोबल से शुरू कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मणिपुर से ही क्यों हुई इसकी शुरूआत?

आज ईटानगर में होगा रात्रि विश्राम

यात्रा 12 बजे तक गोबिंदपुर, लालुक में पहुंचेग। इसके बाद हारमोती, लखीमपुर  से यह गुमतो, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के लिए निकलेगी।

3 बजे निथुन गेट, ईटानगर पहुंचने के बाद यहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को यात्रा का विश्राम चिंपू, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में होगा।

यह भी पढ़ें: 

Ayodhaya Ram Mandir: अयोध्या में ATS ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, खालिस्तान से संबंध! घटना को देने वाले थे अंजाम

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

CM Sagar News: आज सागर में सीएम, 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का करेंगे भूमिपूजन

Rameshwar Sharma MLA Bhopal: भोपाल में प्रदेश के सबसे बड़े सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आज, जानें कितने भक्त होंगे शामिल

Ayodhya Travel Guide: रामलला का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं आप भी अयोध्या, इस तरह प्लान करें यात्रा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article