Advertisment

पश्चिमी साइबेरिया के एक नर्सिंग होम में आग लगने से सात लोगों की मौत

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

मास्को, 10 जनवरी (एपी) साइबेरिया के एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

Advertisment

देश की शीर्ष अपराध जांच एजेंसी ‘इन्वेस्टिगेटिव कमेटी’ ने बताया कि आग पश्चिमी साइबेरिया के त्यूमेन इलाके में स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार को लगी । घटना में एक व्यक्ति झुलस गया है।

बोरोवस्की शहर में बुजुर्गों की देखरेख के लिये बने इस आवास के मालिक को पुलिस ने सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है ।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह आवास पंजीकृत भी नहीं था ।

एपी रंजन रंजन शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें