Advertisment

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ईटानगर, नौ जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,764 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

नए मामलों में से दो-दो मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन, पक्के केसांग और लेपराडा से सामने आए हैं। पूर्वी सियांग जिले से संक्रमण का एक मामला सामने आया है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि दो को छोड़कर बाकी मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। वहीं शुक्रवार को नौ और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16,631 हो गई।

राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 99.20 फीसदी है। अभी यहां 77 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

Advertisment

भाषा स्नेहा वैभव

वैभव

Advertisment
चैनल से जुड़ें