/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
चंडीगढ़, 15 जनवरी (भाषा) हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,979 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 161 नए मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 2,65,964 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बुलेटिन के अनुसार, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, यमुनानगर, महेन्द्रगढ़, झज्जर और कैथल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
नए मामलों में से गुड़गांव में 28, फरीदाबाद में 29 और पंचकुला में 23 मामले आए हैं।
राज्य में फिलहाल 2,184 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। अभी तक कुल 2,60,801 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और स्वस्थ होने की दर 98.06 प्रतिशत है।
भाषा अर्पणा मनीषा
मनीषा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us