Advertisment

सात मंत्री बुधवार को करेंगे शपथ ग्रहण, एक सीट रखी जाएगी खाली: येदियुरप्पा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बेंगलुरु, 13 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

Advertisment

आबकारी मंत्री एच नागेश से मंत्रालय का कार्यभार वापस लिए जाने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक सीट रिक्त रखी जाएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘आज शपथ ग्रहण करने वाले सात मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। उनके नाम हैं- उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागराज, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सी पी योगेश्वर और एस अंगारा।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य मसलों पर यहां आ रहे पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक पद रिक्त रखा है और नागेश से मैं विचार-विमर्श करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा।’’

इस समय मंत्रिमंडल में 27 सदस्य हैं और सात सीटें खाली हैं।

राज्य सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल वजुभाई वाला मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए सदस्यों को बुधवार को राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे।

इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह भी शहर में हैं।

Advertisment

येदियुरप्पा के जुलाई, 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होगा।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें