September Bank Holidays 2025: सितंबर में जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरी लिस्ट

September Bank Holidays List 2025: सितंबर 2025 में देशभर में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कई बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे। इस महीने राम देव जयंती, ओणम, ईद ए मिलाद, महालया अमावस्या और दुर्गा पूजा जैसे पर्व अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से आयोजित होंगे।

september bank holidays list 2025 Navratri durga puja onam pitru paksha hindi news

हाइलाइट्स

  • सितंबर 2025 में देशभर में मनेंगे प्रमुख त्यौहार
  • ओणम, ईद ए मिलाद और दुर्गा पूजा की रहेगी धूम
  • जानें कब और कहां होंगे सितंबर के बड़े पर्व

September Bank Holidays List 2025: सितंबर 2025 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस महीने देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई बड़े त्यौहार (Festivals in September 2025) और अवसर मनाए जाएंगे। राम देव जयंती (Ram Dev Jayanti), ओणम (Onam 2025), ईद ए मिलाद (Eid e Milad 2025), महालया अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2025), दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025) जैसे पर्व इस माह में देश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाए जाएंगे।

सितंबर 2025 के प्रमुख पर्व और अवकाश

तारीखदिनअवसर/त्यौहारराज्य
02 सितंबर 2025मंगलवारराम देव जयंती / तेजा दशमी (Ram Dev Jayanti / Teja Dashmi)राजस्थान
04 सितंबर 2025गुरुवारश्रीमंत शंकरदेव तिथि (Tithi of Srimanta Shankardev)असम
04 सितंबर 2025गुरुवारओणम (Onam 2025)केरल
05 सितंबर 2025शुक्रवारश्रीमंत शंकरदेव तिथिअसम
05 सितंबर 2025शुक्रवारईद ए मिलाद (Eid e Milad 2025)आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड
06 सितंबर 2025शनिवारइंद्र जात्रा (Indra Jatra)सिक्किम
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा (Karma Puja)झारखंड
16 सितंबर 2025मंगलवारमिलाद-उन-नबी (Milad-Un-Nabi 2025)आंध्र प्रदेश, मणिपुर
21 सितंबर 2025रविवारमहालया अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2025)कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमहाराजा अग्रसेन जयंती (Maharaja Agrasen Jayanti)हरियाणा
22 सितंबर 2025सोमवारघटस्थापना (Ghatasthapana 2025)राजस्थान
22 सितंबर 2025सोमवारबथुकम्मा का पहला दिन (First Day of Bathukamma)तेलंगाना
23 सितंबर 2025मंगलवारशहीद दिवस (Heroes' Martyrdom Day)हरियाणा
29 सितंबर 2025सोमवारमहा सप्तमी (Maha Saptami 2025)असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहा अष्टमी (Maha Ashtami 2025)आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा

त्यौहारों का महत्व

राम देव जयंती (Ram Dev Jayanti 2025): राजस्थान में श्रद्धालु बाबा रामदेवजी को समर्पित इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।

ओणम (Onam 2025): केरल का सबसे बड़ा पर्व, जिसे पूरे राज्य में बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

ईद ए मिलाद (Eid e Milad 2025): पूरे भारत में मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर जुलूस और नमाज का आयोजन करते हैं।

महालया अमावस्या (Mahalaya Amavasya 2025): बंगाल सहित पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा की शुरुआत इसी दिन से होती है।

महा सप्तमी और महा अष्टमी (Durga Puja 2025): दुर्गा पूजा के दौरान इन तिथियों का विशेष महत्व होता है।

Latest News Updates: Indian Navy में शामिल होंगे 2 नौसैनिक जहाज उदयगिरि और हिमगिरी, वंतारा प्रोजेक्ट पर होगी SIT जांच

today latest news 26 August Sunday hindi news breaking news in hindi update samachar zxc

आज भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल होंगे 2 नौसैनिक जहाज उदयगिरि और हिमगिरी.... पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article