Seoni News: सिवनी के कलाकार ने नारियल की जड़ से बनाई, भोले बाबा की आकर्षक प्रतिमा

Seoni News: सिवनी के कलाकार ने नारियल की जड़ से बनाई, भोले बाबा की आकर्षक प्रतिमा

सिवनी। पेड़ों की सुखी टहनियां और पत्तियों से भोले बाबा की प्रतिमा बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले  कलाकार विक्की कश्यप ने इस बार फिर सिवनी शहर के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मठ मंदिर में नारियल और उसकी जड़ से सोलह फीट ऊंची  भोले बाबा की आकर्षक प्रतिमा बनाई है जो लगभग बनकर तैयार हो चुकी है।

प्रतिमा सोशल मीडिया वायरल

भोले बाबा की इस आकर्षक और मनोरम प्रतिमा को सिवनी शहर के मंदिरों में चढ़ाए गए नारियल और उनकी जड़ों से बनाई गई है शिव जी यह प्रतिमा सोशल मीडिया में धूम मचा रही है। इस प्रतिमा को देखने के लिए सिवनी जिला सहित आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

प्रकृति से निर्मित वस्तुओं से भोले बाबा की प्रतिमा बनाकर विक्की कश्यप कण-कण में भगवान शंकर का संदेश भी दे रहे हैं।

विक्की कश्यप को कलाकारी का है शौक

कलाकार विक्की कश्यप का कहना है कि बचपन से ही उसे कलाकारी का शौक है प्रकृति में भगवान की छवि देखता हूं इसी वजह से प्रकृति से जुड़कर भगवान भोले बाबा की तस्वीर बनाता हूं। कलाकार ने यह भी बताया कि भोले बाबा की प्रतिमा को बनाने के लिए एक महीना का समय लगा। 15 दिन तक मंदिरो से नारियल एकत्रित किए गए उसके बाद 15 दिन से ज्यादा प्रतिमा को बनाने में समय लग गया।

ये भी पढ़ें: 

Ayurvedic Herbs to Boost Immunity: मानसून में रहना चाहते है सेहतमंद, ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां बढ़ाएगी आपकी इम्यूनिटी

Weather Update: दिल्ली में यमुना उच्चतम जलस्तर 207 के पार,जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बरसात के कीड़ों को रखना है घर से दूर, तो आजमाएं ये 10 टिप्स, नहीं आएगा कीड़ा

Land Purchase Website: प्रॉपर्टी खरीदने में धोखाधड़ी से बचाएगी ये वेबसाइट, मिलेगी जमीन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Madhya Pradesh News: CM शिवराज ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को दी ये बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article