कांग्रेस कार्यकर्ता बना बीजेपी का मंडल अध्यक्ष: पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर, सदस्यता छोड़ने की दी चेतावनी

Seoni Mandal President BJP Congress: कांग्रेस कार्यकर्ता बना बीजेपी का मंडल अध्यक्ष: पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर, सदस्यता छोड़ने की दी चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ता बना बीजेपी का मंडल अध्यक्ष: पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर, सदस्यता छोड़ने की दी चेतावनी
रिपोर्ट- विनोद कुमार यादव
Seoni Mandal President BJP Congress: सिवनी जिले के घंसौर केदारपुर मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकू सिंह मरकाम को बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर घमासान मचा हुआ है। इस फैसले के खिलाफ बीजेपी के कई कार्यकर्ता और बूथ प्रभारी कड़ाके की ठंड में पार्टी के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी कि यदि लोकू सिंह मरकाम को मंडल अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया, तो वे 52 बूथ प्रभारी और 53 सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता छोड़ देंगे।


कांग्रेस कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाने पर नाराजगी

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकू सिंह मरकाम ने कभी भाजपा की बैठक में भाग नहीं लिया और न ही उनकी सदस्यता रसीद कटी है। फिर भी उन्हें मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में कई ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो सालों से पार्टी के लिए समर्पित हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर कांग्रेस कार्यकर्ता को यह पद दिया गया है।

मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायतें

इस मुद्दे को लेकर केदारपुर मंडल के बूथ प्रभारियों ने जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, और चुनाव प्रभारी से लेकर प्रदेश स्तर तक शिकायत की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरधर सिंह शिकरवार का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट: Neet PG के NRI कोटे की सीटें भरने पर लगाई अंतरिम रोक, सीट मैट्रिक्स को चुनौती पर फैसला सुरक्षित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article