Seoni Car Accident: सिवनी में हुआ भीषण कार हादसा, कुएं में गिरी कार, टीआई और आरक्षक की मौत

Seoni Car Accident: सिवनी में हुआ भीषण कार हादसा, कुएं में गिरी कार, टीआई और आरक्षक की मौतSeoni-Car-Accident-occurred-in-Seoni-car-falls-in-well-TI-and-constable-died

Seoni Car Accident: सिवनी में हुआ भीषण कार हादसा, कुएं में गिरी कार, टीआई और आरक्षक की मौत

सिवनी। प्रदेश में सड़क हादसों में रोजाना लोग घायल हो रहे हैं। हर रोज प्रदेश में कहीं न कहीं वाहन दुर्घटनाएं की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार देर रात एक कार के कुएं में गिर जाने से एक टीआई और एक आरक्षक की मौत हो गई। दरअसल सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत पौड़ी गांव में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात स्कार्पियो से लौट रहे छपारा पुलिस थाना प्रभारी नीलेश परतेती का वाहन एक कुएं में गिर गया। हादसे में स्कार्पियो वाहन में सवार जिले के छपारा थाने में पदस्थ पुलिस निरीक्षक नीलेश परतेती (40) व वाहन चला रहे आरक्षक चंदकुमार चैधरी (38) की मौके पर मौत हो गई।

परिजनों को आर्थिक मदद
इस हादसे के बाद जिले के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि इस दुखद हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपए की मदद दी गई है। पुलिस ने शवों को निकालकर परिजनों को सौंप दिया है। छिंदवाड़ा में परतेती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो वाहन में सवार थाना प्रभारी व एक आरक्षक बीती रात कन्हीवाडा क्षेत्र से कलारबांकी- बंडोल होते हुए पुलिस थाना छपारा लौट रहे थे। इसी बीच कार कलारबांकी- बंडोल के बीच पौड़ी गांव से निकली। यहां कार सड़क किनारे खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article