Advertisment

Stock Market Today:तेजी से के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 646 अंक ऊपर, जानें किन स्टॉक्स ने दिया सहारा

तेजी से के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 646 अंक ऊपर, जानें किन स्टॉक्स ने दिया बाजार को सहारा, The market closed sharply Sensex up 646 points know which stocks gave support to the Stock Market Today

author-image
Shreya Bhatia
Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 49 हजार के करीब; निफ्टी भी 14,600 के पार

मुंबई। (भाषा) शेयर बाजारों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त रही। देश में कारोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने और उसका अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। कारोबारियों के अनुसार बुधवार को जारी होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा पर निवेशकों की नजर है। इससे उनमें से कई बाजार से दूर रहे। बंबई शेयर बाजार के तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 646 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह पिछले दिन के बंद के मुकाबले 42.07 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 49,201.39 अंक पर बंद हुआ।

Advertisment

मेटल और फार्मा सेक्टर में तेजी

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 14,683.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एशियन पेंट्स रहा। इसमें 4.07 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा सन फार्मा, एचयूएल, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, नेस्ले इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 2.29 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा और शुरू में जो अच्छी तेजी थी, वह कायम नहीं रह पायी।

दुनियाभर के बाजार में सपाट कारोबार

इसका कारण देश भर में कोविड-19 मामलों में तेजी और उसके कारण विभिन्न राज्यों में लगाई जा रही पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ना है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विचार से जब तक कोरोना वायरस को फैलने से रोका नहीं जाता या उस पर काबू नहीं पाया जाता, निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। महाराष्ट्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 13 प्रतिशत से अधिक तथा औद्योगिक उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत का योगदान है। ऐसे में वहां सप्ताहांत लॉकडाउन से निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें