Advertisment

ट्विटर पर प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाला वरिष्ठ पायलट बर्खास्त

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) गोएयर ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक वरिष्ठ पायलट को बर्खास्त कर दिया।

Advertisment

एयरलाइन के प्रवक्ता ने शनिवार को पायलट मिक्की मलिक द्वारा की गई आपत्तिजनक ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'गोएयर ने तत्काल प्रभाव से कैप्टन की सेवाओं को समाप्त कर दिया है।'

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी करने वाले कैप्टन मलिक ने आपत्तिजनक ट्वीटों को हटा दिया और ट्विटर पर अपना अकाउंट लॉक कर दिया।

गोएयर के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन की ऐसे मामलों में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और इसके कर्मचारियों के लिए कंपनी के रोजगार नियमों, विनियमों और नीतियों का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें सोशल मीडिया व्यवहार भी शामिल है।

Advertisment

प्रवक्ता ने कहा, 'एयरलाइन का किसी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा व्यक्त किए गए व्यक्तिगत विचारों से कोई संबंध नहीं है।'

भाषा कृष्ण माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें