सीनियर नेशनल मेंस हॉकी चैंपियनशिप फाइनल 2024: ओडिशा नया चैंपियन बना, हरियाणा को 5-1 ये हराया, यूपी को तीसरा स्थान

Senior National Mens Hockey Final 2024: हरियाणा vs ओडिशा मैच

Senior National Mens Hockey Final 2024

Senior National Mens Hockey Final 2024: सीनियर नेशनल मेंस हॉकी चैंपियनशिप (Senior National Mens Hockey 2024) के फाइनल में डिफेंडिंग रनरअप हरियाणा को हराकर ओडिशा नया चैंपियन बना है। ओडिशा ने इस प्रतिष्ठित मुकाबले में हरियाणा को 5-1 से हराया।

चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने 11वें मिनट  रजत आकाश टिर्की ने गोलकर बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा। अंत में स्कोर ओडिशा के पक्ष में रहा।

publive-image

फाइनल मुकाबले के स्कोरर

ओडिशा

  • 11वें मिनट: रजत आकाश टिर्की
  • 39वें मिनट: प्रताप लाकरा
  • 48वें मिनट: शैलेंद्र लाकरा
  • 57वें मिनट: शैलेंद्र लाकरा
  • 60वें मिनट: शैलेंद्र लाकरा

हरियाणा

  • 55वें मिनट: जोगिंदर सिंह

हरियाणा ने अपनी पोजीशन कायम रखी

publive-image

सीनियर नेशनल मेंस हाॅकी में हरियाणा ने अपना स्थान सुरक्षित रखा। यह बात अलग है कि फाइनल में मुकाबले में उसे ओडिशा से 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सक के बावजूद हरियाणा ने पिछली बार की तरह फाइनल तक पहुंचने की राह बरकरार रखी। हरियाणा को पिछली बार पंजाब से फाइनल में हार मिली थी। इस बार पंजाब की टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई। उसे मणिपुर ने हराकर उसके अभियान पर रोक लगा दी थी।

उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा

तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुआ मुकाबले में उत्तरप्रदेश ने मणिपुर को 2-1 से हरा दिया और टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तरप्रदेश के लिए कप्तान ललित कुमार उपाध्याय ने 6वें मिनट और राजकुमार पाल ने 54वें मिनट में गोल किया। वहीं मणिपुर के लिए एकमात्र गोल 43वें मिनट में माईरंथेम रविचंद्रन की स्टिक से आया।

सेमीफाइनल परिणाम

  • ओड़िसा vs मणिपुर: 4-2
  • हरियाणा vs उत्तरप्रदेश: 3-2

क्वार्टर फाइनल परिणाम

  • मणिपुर vs पंजाब: 3-3 शूट आउट में 4-3 से मणिपुर विजय।
  • हरियाणा vs महाराष्ट्र : 5-1
  • उत्तरप्रदेश vs तमिलनाडु: 3-1
  • ओड़िसा vs कर्नाटक: 3-1

सबसे ज्यादा गोल दागने वाली तमिलनाडु क्वार्टरफाइनल में बाहर

टूर्नामेंट के पूल में सी में सबसे ज्यादा गोल स्कोर हुआ। तमिलनाडु (52) और मध्यप्रदेश (48) के खाते में की 100 गोल आए। दोनों टीमों ने अंडमान निकोबार को जमकर धूना। इस टीम पर सबसे ज्यादा गोल होने की वहज भी पूल में टॉप रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रही। अंडमान निकोबार के खिलाफ जहां मध्यप्रदेश ने 29 गोल दागे वहीं पूल के अंतिम मैच में तमिलनाडु को 39 गोल दागने का टारगेट मिला। लिहाजा तमिलनाडु ने 60 मिनट के खेल में अंडमान निकोबार पर 43 गोल दाग दिए। एक तरह से एमपी का खेल बिगाड़ दिया। हालांकि एमपी ने पूल की एक अन्य टीम आंध्र प्रदेश पर 17 गोल दागे थे, जिस पर मेजबान तमिलनाडु सिर्फ 7 गोल कर सका था। इससे तमिलनाडु टीम का इंटेशन सामने आया।

चैंपियन: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा टीम

साहिल कुमार नायक एवं दिलीप कुमार सा (दोनों गोलकीपर), अमित कुमार टोप्पो, सुनीत लाकरा, अमनदीप लाकरा, कुजुर प्रसाद, मतियास डंग, सुमित किंडो, शैलेंद्र लाकरा, आशीष कुमार टोप्पो, नीलम संजीप,दिपसान तिर्की (कप्तान), अजय कुमार इक्का, रजत आकाश तिर्की, मंगगल लोहार, सुदीप चिरमाको, किरोबिन लाकरा, प्रताप लाकरा, दिलीप कुमार सा। कोच: बिजय कुमार लाकरा, मैनेजर: पीटर सोरेंग।

ये भी पढ़ें: रोनाल्डो ने 39 साल की उम्र में बाइसाइकिल किक से किया स्कोर, पुर्तगाल को नेशंस लीग में पोलैंड पर दिलाई जीत!

रनरअप हरियाणा टीम

पवन एवं हिमवान सिहाग ( दोनों गोलकीपर), पंकज, मनदीप मोर, अभिमन्यु, यशदीप सिवाच, सुरेंद्र कुमार (कप्तान),
दीपक, राजिंदर सिंह, रोहित, रमन, प्रभजोत सिंह, पंकज, प्रदीप सिंह मोर, सोमजीत, राजंत, अमित चेहल, कोच: संदीप सांगवान, मैनेजर: हरेंदर सिंह।

ये भी पढ़ें: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के ये 7 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, इनमें पूर्व मंत्री का बेटा भी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article