BJP Leader Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, सीएम शिवराज और सिंधिया समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

BJP Leader Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, सीएम शिवराज और सिंधिया समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख Senior BJP leader and former minister died, CM Shivraj and other leaders including Scindia expressed grief

BJP Leader Passed Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन, सीएम शिवराज और सिंधिया समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

उज्जैन। प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन (BJP Leader Passed Away) का निधन हो गया है। बाबूलाल (BJP Leader Babu Lal Jain Passed Away) के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा में शोक की लहर दोड़ गई है। सीएम शिवराज समेत सभी बड़े नेताओं ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम शिवराज सिंह ने बाबूलाल के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!" सीएम शिवराज सिंह के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाबूलाल के निधन पर शोक जताया है।

वीडी शर्मा ने लिखा, "जनसंघ के समय से पार्टी के आधारस्तंभ, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!" भाजपा के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बाबूलाल के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, " भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जी जैन के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।"

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1423869552220200960?s=20

https://twitter.com/Indersinghsjp/status/1423873335163637765?s=20

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1423871378571202561?s=20

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1423868125343195139?s=20

कद्दावर नेता रहे हैं बाबूलाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन होने पार्टी को काफी क्षति हुई है। आज शनिवार शाम चार बजे दशहरा मैदान से अंतिम शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके दत्तक पुत्र और फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि जैन का जन्म 17 नवम्बर 1934 को हुआ था। पहली बार उन्होंने 1972 में चुनाव प्रकाश चंद्र सेठी के खिलाफ लड़ा था। 1977 में उज्जैन उत्तर से पहला चुनाव जीते थे। 1980 में उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा और 1985 में देवास से भी चुनाव लड़ा था। 1990 से 1998 तक महिदपुर से विधायक लगातार चुने गए। साल 2005 में भाजपा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया था। वर्ष 2007 में सामान्य निर्धन कल्याण आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद साल 2011 से 2017 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। ओम जैन ने बताया कि बाबूलाल जैन को वे अपना पिता मानते हैं। वे 19 महीने मीसा बंदी के तहत जेल में रहे है। लोकतंत्र सेनानी जैन के निधन से पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी 1992 के सिंहस्थ के प्रभारी मंत्री 2004 के सिंहस्थ की स्थानीय समिति अध्यक्ष का दायित्व निभाया। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संघठन मंत्री उज्जैन के दायित्व का भी निर्वाहन किया। 1977 से 1980 तक शिक्षा मंत्री व 1990 से 1992 तक वाणिज्यिक कर मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article