/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-04-14-at-12.29.02-AM.jpeg)
हाइलाइट्स
भोपाल जिला कोर्ट में सेमिनार आयोजित हुआ
कई विषयों पर विद्वानों ने प्रकाश डाला
तीन सत्रों में चला सेमिनार
Seminar : जिला कोर्ट भोपाल में नवीन कानूनों पर एक सेमिनार (Seminar) का आयोजन किया गया। सेमिनार (Seminar) अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित की गई।
सेमिनार (Seminar) में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र और स्टेट बार के को-चेयरमैन डॉ. विजय चौधरी एवं राजेश व्यास ने नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सेमिनार (Seminar) अधिवक्ता परिषद भोपाल और जिला बार एसोसिएशन एवं न्यायाधीशगण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-13-at-8.55.09-PM-839x559.jpeg)
सेमिनार (Seminar) में विशेष रूप से अधिवक्ता परिषद महाकौशल प्रांत के महामंत्री प्रशांत हरणे एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक खरे, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव मनोज श्रीवास्तव, सह सचिव सोनल नायक, कोषाध्यक्ष बृज बिहारी रघुवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष सुधीर दुबे उपस्थित थे।
इनके अलावा सेमिनार (Seminar) में वरिष्ठ अधिवक्ता बीके सांघी, एचएल झा, पीएन राजपूत और अन्य सीनियर अधिवक्ता उपस्थित हुए।
पहले सत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर व्याख्यान
प्रथम सत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीतीराज सिंह सिसोदिया और सीनियर अधिवक्ता हरीश मेहता ने मार्गदर्शन दिया।
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal News: कांग्रेस MLA आरिफ मसूद की छिन सकती है विधायकी! नामांकन फॉर्म को लेकर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
दूसरे सत्र में सत्र न्यायाधीश अरविंद शर्मा ने प्रकश डाला
सेमिनार के द्वितीय सत्र में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद शर्मा और सीनियर अधिवक्ता अजय गुप्ता ने भारतीय न्याय संहिता 2023 पर प्रकाश डाला।
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर भी संबोधन
सेमिनार (Seminar) के तृतीय सत्र में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे और सीनियर अधिवक्ता शिरीष श्रीवास्तव ने विस्तार से संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन स्टडी सर्कल प्रमुख नीलेश खरे ने किया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us