Sehore Borewell Rescue Update: सृष्टि को बोरवेल से निकालने के लिए अब आर्मी संभालेगी मोर्चा, थोड़ी देर में पहुंचेगी सीहोर

सीहोर में मंगलवार को दोपहर  में 3 साल की मासूम 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद वह 25 फीट पर फसी रही।

Sehore Borewell Rescue Update: सृष्टि को बोरवेल से निकालने के लिए अब आर्मी संभालेगी मोर्चा, थोड़ी देर में पहुंचेगी सीहोर

सीहोर। Sehore Borewell Rescue Update: बच्ची बाइव्रेशन के चलते 100 फीट पर नीचे जा पहुंची है। बोरवेल में अभी तक जो ताजा अपडेट आ रही है उसके अनुसार चुनौतियां और अधिक बढ़ गई हैं। करीब 20 से 25 फीट का गहराई पर खुदाई की जा चुकी है। लेकिन इसमें बड़े पत्थर रुकावट पैदा कर रहे हैं।

सीहोर में मंगलवार को दोपहर  में 3 साल की मासूम 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। जिसके बाद वह 25 फीट पर फसी रही। कल से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम समानांतर खुदाई करके बच्ची को बचाने के रेस्क्यू आपरेशन में लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची बाइव्रेशन के चलते 50 फीट पर नीचे जा पहुंची है। अधिकारियों के लिए बच्ची का कोई मूवमेंट नहीं आ रहा है।

पत्थर बना रोड़ा, 28 फीट ही खुदा गड्ढा

बच्ची को बोरवेल (Sehore Borewell Rescue) से बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर जेसीबी की सहायता से गड्डा किया जा रहा है। लेकिन इसमें बड़े पत्थर रुकावट डाल रहे हैं।  बच्ची के मूमेंट नहीं आ रहे हैं। तो खुदाई में नीचे मिले पत्थर बहुत ही हार्ड हैं। जिसे तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन को पोकलेन मशीन के पंजे से बांधा गया है। इसी वजह से रेस्क्यू में तेजी नहीं आ पा रही है। बोरवेल में बच्ची को हुक की सहायता से खींचने की भी कोशिश की जा रही है।


दादी ने कहा बोरवेल पर तगाड़ी ढकी थी

बोरवेल में गिरी सृष्टि की दादी ने बताया कि सृष्टि खेत में खेल रही थी। बाजू वाले खेत में बने बोरवेल पर तगाड़ी ढकी थी। बच्ची उस पर बैठ गई। जिसके बाद वह मेरी आंखों के सामने बोरवेल में गिर गई। जितने में उसे बचा पाती वह बोरवेल में जा गिरी। मैंने आवाज लगाकर लोगों को बुलाया।

सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी जिला प्रशासन से संपर्क में एसडीएम अमन मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 'हमें करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि बच्ची बोरवेल (Sehore Borewell Rescue) में गिर गई है। एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ के साथ लोकल प्रशासन रेक्स्यू में जुटा है।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं।

कलेक्टर आशीष तिवारी के अनुसार

हम जमीन खोदने का प्रयास कर रहे हैं। हमें 30 फीट तक पहुंचना है। नीचे पत्थर मिलने के कारण खनन में समय लग रहा है। कुछ ही घंटो हम बच्ची (Sehore Borewell Rescue:) के लेवल तक पहुंचेंगे। उसके बाद NDRF की टीम काम करेगी। फिर बच्ची को निकाला जाएगा। बच्ची को लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article