Holi Date (March Festival 2022) : मार्च में आने वाले हैं ये प्रमुख त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट!

Holi Date (March Festival 2022) मार्च में आने वाले हैं ये प्रमुख त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट! see-the-complete-list-of-vrat-festival-of-march-2022-dharam-news-pd

Holi Date (March Festival 2022) : मार्च में आने वाले हैं ये प्रमुख त्योहार, देखिए पूरी लिस्ट!

नई दिल्ली। वैसे तो अंग्रेजी केलेंडर के Holi Date (March Festival 2022) अनुसार तीसरा महीना यानि मार्च का महीना चल रहा है। इस महीने के त्योहार की शुरुआत 1 मार्च को महाशिवरात्रि के साथ हो चुकी है। इसके बाद कुछ खास त्योहार इसी महीने में आने वाले हैं। इस माह में हर महीने आने वाले चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत के अलावा ही महाशिवरात्रि, गणगौर व्रत भी पड़ेंगे. साथ ही फुलेरा दूज, होली, बसोड़ा जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे। इसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष शुरू हो जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि सृष्टि के रचियता ब्रह्मा जी ने इसी दिन से संसार की रचना को शुरू किया था। यहां चेक कर सकते हैं इस माह के त्योहारों की लिस्ट —

मार्च 2022 व्रत व त्योहार
01 मार्च, मंगलवार: महाशिवरात्रि
02 मार्च, बुधवार: फाल्गुन अमावस्या
04 मार्च, शुक्रवार: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
06 मार्च, रविवार: विनायक चतुर्थी
08 मार्च, मंगलवार: षष्ठी व्रत
10 मार्च, गुरुवार: नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव, रोहिणी व्रत, दुर्गा अष्टमी व्रत, बरसाना में लड्डू होली, होलाष्टक प्रारंभ
11 मार्च, शुक्रवार: बरसाना में लट्ठमार होली
12 मार्च, शनिवार: नंदगांव में ये लट्‌ठमार होली
14 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
15 मार्च, मंगलवार: मीन संक्रांति, प्रदोष व्रत
17 मार्च, गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन, छोटी होली, होलाष्टक समापन, श्रीसत्य नारायण पूजा
18 मार्च, शुक्रवार: होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, शब-ए-बारात, चैतन्य महाप्रभु जयंती, गणगौर व्रत प्रारंभ
21 मार्च, सोमवार: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
22 मार्च, मंगलवार: रंग पंचमी, चैत्र माह प्रारंभ
25 मार्च, शुक्रवार: शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि
28 मार्च, सोमवार: पापमोचिनी एकादशी
29 मार्च, मंगलवार: प्रदोष व्रत
30 मार्च, बुधवार: मासिक शिवरात्रि, रंग तेरस, मधु कृष्ण त्रयोदशी

इन महीने का दान —
फाल्गुन मास दान के लिए भी खास माना जाता है। विशेष रूप से अपनी क्षमता के अनुसार असहायों को दान और पितरों के निमित्त तर्पण आदि अवश्य करना चाहिए। आपको बता दें इस महीने में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान विशेष शुभ फल दिलाने वाला माना जाता है।

कान्हा की भक्ति से पूरी होगी कामना —
शिवजी के अलावा ये महीना भगवान श्रीकृष्ण के लिए खास माना जाता है। जहां इनके बाल, युवा और गुरु तीनों रूपों में पूजा की जाती है। ज्ञान प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के गुरु रूप की पूजा की जाती है।

इस महीने के पर्व —
महा शिवरात्रि – 01 मार्च 2022
फाल्गुन अमावस्या – 02 मार्च 2022
फुलैरा दूज – 04 मार्च 2022
आमलकी एकादशी –14 मार्च 2022
होलिका दहन – 17 मार्च 2022
होली – 18 मार्च 2022
25 मार्च — शीतला अष्टमी बासोड़ा

नोट : इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article