Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी कांड के दौरान गोली लगने से घायल सुरक्षा गार्ड की उपचार के दौरान मौत

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान गोलीबारी में घायल सुरक्षा गार्ड क इलाज के दौरान मौत हो गई।

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी कांड के दौरान गोली लगने से घायल सुरक्षा गार्ड की उपचार के दौरान मौत

Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान गोलीबारी में घायल सुरक्षा गार्ड की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अजीत सिंह उन पीड़ितों में से एक थे जिस पर पांच दिसंबर को यहां श्याम नगर इलाके में गोगामेड़ी के आवास पर शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी और गोली लगने से वह घायल हो गए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि अजीत का सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज जारी था।

जहां उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। गोलीबारी में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, नवीन शेखावत और अजीत सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

दोनों शूटर को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।

इन आरोपियों हुए थे गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी रामवीर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। वहीं, रोहित राठौड़ और नितिन को चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था।

रोहित-नितिन के साथ एक और सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया था ।

अधिकारियों द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक । तीनों सेक्टर 22 A के एक होटल में छिपे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1733695438832943235

दिल्ली पुलिस ने चलाया था संयुक्त अभियान

अपराध शाखा की एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से पकड़ लिया। आरोपियों के साथ उनका एक और सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को जयपुर पुलिस को सौंप दिया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

गोगामेड़ी की हत्या के लिए हमलावरों को सुपारी देने के आरोप में शनिवार को जयपुर में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर जाट ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी की मदद के वास्ते इस साजिश को अंजाम देने के लिए तैयारियां की थी।

ये भी पढ़ें: 

 MP CM Mohan Yadav: PM Modi, गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल, थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम, कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

Bhopal Rojgaar Mela 2023:गोविंदपुरा ITI में रोजगार मेला 19 दिसंबर को,14 हजार सैलरी के साथ मिलेगा रियायती भोजन

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ता की तस्‍वीर साफ, इन्‍हें मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

MP New CM : जानिए कैसे और क्यों दिग्गज नेताओं को पछाड़कर मप्र के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव ?

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article