Naxalites in Balaghat: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Naxalites in Balaghat News: मध्‍य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। नक्सल मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ

Naxalites in Balaghat News

Naxalites in Balaghat News

Naxalites in Balaghat News: मध्‍य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता मिली है। नक्सल मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने एक महिला नक्‍सली को गिरफ्तार कर लिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस महिला नक्‍सली पर 3 राज्‍यों की सरकार यानी मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र की सरकार ने 14 लाख का इनाम घोषित किया था। जानकारी मिली है कि ये पूरा मामला बैहर थाना क्षेत्र का है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1831946072442466750

महीला नक्‍सली पर 14 लाख का इनाम

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली साजंती को अरेस्‍ट कर लिया है। आपको बता दें कि साजंती पर 14 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। वह एमएमसी जोन के केबी डिवीजन में सक्रिय नक्‍सली थी। मिली जानकारी की मानें तो मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, मैगजीन और अन्य सामान जब्त किया है।

ये गिरफ्तारी कान्हा नेशनल पार्क के चिचरंगपुर के जंगल से हुई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह एक बड़ी सफलता है। गिरफ्तार महिला नक्सली के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

छत्त्तीसगढ़ में मारे गए कई नक्‍सली

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छत्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमा इलाके में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। वहीं इस मुठभेड़ के बाद 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: रेसलिंग कोर्ट के बाद अब विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री, थामेंगी कांग्रेस का हाथ, बजरंग पुनिया के साथ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article