Advertisment

अनुभाग अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 12 जनवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) के एक अनुभाग अधिकारी को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अनुभाग अधिकारी जेठाराम ने कारखाने के नामांतरण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसमें से 1,500 रुपये परिवारी ने पहले दे दिए।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को परिवादी से 3,500 रुपये बतौर रिश्वत लेते मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें