Hijab row: कर्नाटक के उडुपी में स्कूलों के आसपास धारा 144 लागू

कर्नाटक के उडुपी में स्कूलों के आसपास धारा 144 लागू section-144-imposed-around-schools-in-karnatakas-udupi

Hijab row: कर्नाटक के उडुपी में स्कूलों के आसपास धारा 144 लागू

 मेंगलूरु। उडुपी जिला प्रशासन ने जिले में सभी हाईस्कूलों के आसपास के इलाकों में सोमवार से लेकर 19 फरवरी तक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

 सोमवार से  खुलेंगे स्कूल

स्कूलों के सोमवार से फिर से खुलने के साथ इस कदम को एहतियाती उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने हिजाब-भगवा शॉल विवाद के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। यह आदेश 14 फरवरी को सुबह छह बजे से 19 फरवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगा।

लोगों के एकत्रित होने पर रहेगी रोक

जिला पुलिस अधीक्षक ने उपायुक्त एम कुर्मा राव से हाईस्कूलों के आसपास के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने का अनुरोध किया था। आदेश के अनुसार, स्कूलों के इस दायरे के भीतर पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। प्रदर्शन तथा रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा। नारेबाजी करने, गीत गाने या भाषण देने पर सख्त पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article