Vande Bharat Express : रांची और पटना को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पूरा हुआ दूसरा ट्रायल

झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा परीक्षण परिचालन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया

Vande Bharat Express :  रांची और पटना को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पूरा हुआ दूसरा ट्रायल

रांची। Vande Bharat Express   झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा परीक्षण परिचालन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया और इस सेवा को 27 जून से शुरू किए जाने की संभावना है।

27 जून को दिखाई जाएगी हरी झंडी

रांची के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पटना से रविवार सुबह अपने परीक्षण परिचालन पर निकली आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर लगभग एक बजकर बीस मिनट पर रांची पहुंची। उन्होंने बताया कि अब इस प्रीमियम तेज गति वाली ट्रेन को 27 जून को रांची से पटना के लिए हरी झंडी दिखाये जाने की संभावना है। इसका पहला परीक्षण यात्रा 12 जून को आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article