कांग्रेस की दूसरी लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश मेें उपचुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। कांग्रेस अपने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है और दूसरी सूची कुछ ही दिनों में जारी होने की संभावना है। उधर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की दूसरी सूची जारी वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस की दूसरी सूची में 12 नाम दिए गए है। इनमेें 12 प्रत्याशियों के नाम है और नाम के आगे विधानसभा का नाम लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस की दूसरी सूची पर कांग्रेस ने ट्वीट किया है। कांग्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया चैनलों में चल रही कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची भ्रामक एक असत्य है। अभी तक उपचुनावों के लिये कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों की केवल एक सूची ही जारी हुई है।
सोशल मीडिया एवं कुछ मीडिया चैनलों में चल रही कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची भ्रामक एक असत्य है।
अभी तक उपचुनावों के लिये कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों की केवल एक सूची ही जारी हुई है।
— MP Congress (@INCMP) September 22, 2020