Advertisment

एसडीएमसी का राधा स्वामी कोविड केंद्र के लिए दिल्ली सरकार पर 2.9 करोड़ रुपये ‘बकाया’ होने का दावा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) दक्षिण दिल्ली की महापौर अनामिका और एसडीएमसी के दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले वर्ष राधा स्वामी सत्संग कोविड-19 देखभाल केंद्र में ‘‘साफ-सफाई की सेवा’’ को लेकर नगर निकाय के 2.9 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार पर बकाया है।

Advertisment

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निकाय ‘‘अपनी ड्यूटी निभाने में विफल’’ रहा है और केंद्र सरकार की परियोजना के लिए भी ‘‘साफ-सफाई के कार्यकरने को लेकर अनिच्छा दिखा रहा है।’’

एसडीएमसी के नेताओं ने यहां सिविक सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये दावे किए।

एसडीएमसी में सदन के नेता के नरेंद्र चावला ने दावा किया कि पिछले वर्ष जब कोविड-19 के खिलाफ आपातकालीन प्रबंध की योजना बन रही थी तो दिल्ली सरकार ने ‘‘खर्च वहन करने का आश्वासन’’ दिया था।

Advertisment

अनामिका ने आरोप लगाए कि आप सरकार नगर निकायों को धन ‘‘जारी नहीं कर रही है’’ और अब इस व्यवहार के कारण ‘‘कोविड सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।’’

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें