कांग्रेस किसान नेता ने SDM के मुंह पर पोत दी कालिख

image source :mpbreakingnews.in
छिंदवाड़ा। शहर में अतिवृष्टि और बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस के इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन करते हुए। एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोत दी। इसी बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि और बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस 8 दिनों में 200 किलोमीटर और 61 गांव की पदयात्रा की। कांग्रेस के किसान नेता बंटी पटेल के संयोजन में पद यात्रा का आज समापन होना था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद यह अप्रिय स्थिति बनी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले के चौरई में कांग्रेस ने आक्रामक प्रदर्शन किया गया।
ये है मामला
किसानों , मजदूरों को अतिवृष्टि एवं बाढ़ में हुए नुकसान के मुआवजा को लेकर कांग्रेस 8 दिन पहले चांद तहसील से एक पदयात्रा निकाली गई जोकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से होकर लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर आज छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा मुख्यालय पहुंची। यहां पर एक बड़ी रैली का रूप लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। इस बीच जब ज्ञापन देने की बारी आई तब असहज स्थिति निर्मित हो गई जिसमें कांग्रेस के किसान नेता बंटी पटेल ने चौरई एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर आक्रोशित होकर स्याही लगा दी, दोनों पक्षों के बीच झुमा झपटी भी हुई इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।