/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/1111111111111111.jpg)
Prithvi Shaw: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को हाथापाई करना महंगा पड़ा गया है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिल का मेडिकल भी कराया है। जानकारी के अनुसार, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
जानिए विवाद की पूरी कहानी
दरअसल, घटना 15 फरवरी की शाम मुंबई के सहारा स्टार होटल का है। अपने दोस्तों के साथ क्रिकेटर पृथ्वी शॉ होटल में डिनर करने पहुंचे थे। डिनर के दौरान अज्ञात लोग पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे। पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, मगर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं इसलिए उन्हें परेशान नहीं करना चाहते।
जब वो नहीं माने तब पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को कॉल कर शिकायक की। मैनेजर ने उन लोगों को होटल से बाहर जाने को कहा। लेकिन सेल्फी के लिए आए लोग नहीं माने। वे होटल के बाहर ही शॉ का इंतजार करने लगे। जैसे ही शॉ होटल से बाहर निकलते है उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से हमला पर पृथ्वी के कार का शीशे तोड़ दिया। उस दौरान पृथ्वी कार में ही थी। चूंकि वह विवाद नहीं चाहते थे इसलिए उनके दोस्तों ने उन्हें दूसरी कार से भेजा। वहीं उन लोगों ने 50000 हजार रूपए की मांग की भी की नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे।
पृथ्वी से लड़ाई करने पर उतरी सपना गिल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सपना गिल बेसबॉल डंडे से हमला करने का प्रयास कर रही है। गनीमत रही कि शॉ ने उससे डंडा छीन लिया। वीडियो सामने आने के आद सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने उलटे पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगा दिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us