Advertisment

पटकथा लेखिका कणिका ढिल्लों और पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा परिणय सूत्र में बंधे

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुम्बई, चार जनवरी (भाषा) पटकथा लेखिका कणिका ढिल्लों और पटकथा लेखक हिमांशु शर्मा सगाई की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद विवाह के बंधन में बंध गये।

Advertisment

ढिल्लों ‘‘मनमर्जियां’‘, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘जजमेंटल है क्या’’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जानी जाती हैं जबकि शर्मा ने ‘‘रांझणा’’, ‘‘तनु वेड्स मनु’’ सीरीज और ‘‘जीरो’’ जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी है।

ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ 2021 में यह नयी शुरुआत है।’’

दोनों ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी और पिछले साल जून में उन्होंने अपने संबंधों को सार्वजनिक किया था।

Advertisment

शर्मा की आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें