SCO Meet: एससीओ बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंस के जरीए जुड़ेंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, भारत कर रहा मेजबानी

SCO Meet: एससीओ बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंस के जरीए जुड़ेंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, भारत कर रहा मेजबानी

SCO Meet: आपको बता दें की भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन होने वाला है जिस पर पुरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है। इस बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को शामिल होने को लेकर आसमंजस थी लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
लेकिन शी जिनपिंग भारत नही आएंगे वे वर्चुअली इस बैठक से जुड़ेंगे। इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे शी जिनपिंग

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने प्रेस रिलीज कर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति शी जिनपिंग 4 जुलाई को बीजिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हालांकि इस सम्मेलन में भाग लेने वो भारत नहीं आएंगे।

इस वजह से बना था आसमंजस

गौरतलब है कि भारत की मेजबानी में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग की भागीदारी के बारे में यह पहली आधिकारिक घोषणा है। बता दें कि भारत और चीन के बीच हो रहे सीमा विवाद के चलते दोनों देशों के बिच अभी भी तनाव कायम है। यही वजह को लेकर चीनी राष्ट्रपति को SCO बैठक में शामिल होने को लेकर आसमंजस था।

इस वर्ष हुई थी संगठन की स्थापना

बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन एक प्रभावी, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जो दुनिया के सबसे बड़े अंतर क्षेत्रीय संगठनों में से एक है। इसकी संगठन की स्थापना साल 2021 में एक शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी. रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखस्तान , ताजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान, इसके संस्थापक सदस्य देश हैं।

कब बना भारत स्थायी सदस्य?

भारत साल 2017 में शंघाई सहयोग संगठन का स्थायी सदस्य बना। इस साल यानि 2023 में इसकी अध्यक्षता भारत के पास है। भारत इस शिखर सम्मलेन का अध्यक्षता कर रहा है जिसमें वर्चुअली चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जुड़ने वाले हैं।

संगठन में इतने देश हैं शामिल

मौजूदा समय में इस संगठन के 8 मुख्य सदस्य देश हैं, जिसमें काज़खिस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं। ईरान इस साल जुलाई में शिखर सम्मेलन के माध्यम से इसका सदस्य बन सकता है. जबकि बेलारूस भी सदस्य बनने की कतार में शामिल है।

ये भी पढ़ें 

Big Boss OTT 2: बिग बॉस हाउस में फिर हदें पार, जद-आकांक्षा पुरी ने 30 सेकंड तक किया लंबा फ्रेंच किस

Actress Krutika Desai: इस शो कमबैक करेगी एक्ट्रेस कृतिका देसाई, पहली बार निभाएगी सकारात्मक भूमिका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article