Breaking News: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद हैक हुआ सिंधिया का फेसबुक अकाउंट, अपलोड कर दिए यह वीडियो

Breaking News: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद हैक हुआ सिंधिया का फेसबुक अकाउंट, अपलोड कर दिए यह वीडियो Scindia's Facebook account was hacked after becoming a Union Minister, uploaded this video

Breaking News: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद हैक हुआ सिंधिया का फेसबुक अकाउंट, अपलोड कर दिए यह वीडियो

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंद्रीय मंत्री बनते ही देर रात सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। अकाउंट हैक होते ही इस आईडी से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के समय के वीडियो फेसबुक पर शेयर किए जाने लगे। हालांकि साइबर एक्सपर्ट्स ने जल्दी ही अकाउंट को रीकवर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 1 बजे सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही एक्सपर्ट्स ने जल्द ही इसे रीकवर कर लिया। बता दें कि बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। इसको लेकर लंबे समय से चर्चाएं तेज चल रही थी। पहले से ही माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव
बता दें कि बुधवार को मोदी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया गया है। मोदी कैबिनेट में शाम 6 बजे 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे को शपथ दिलाई। इसके बाद असम के सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली। फिर मध्य प्रदेश के वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। उन्हें थावरचंद गहलोत की जगह कैबिनेट में शामिल किया गया है, जो कि मध्य भारत का दलित चेहरा थे। मध्य प्रदेश से ही ज्योतिरादित्य को भी कैबनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। बता दें कि केंद्रीय बनाने से पहले सिंधिया मप्र में मालवा दौरे पर आए थे। वह अपने मालवा दौरे के दौरान उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पुहंचे थे। दर्शनों के तुरंत बाद ही उनका दिल्ली से बुलावा आ गया था। इसके बाद सिंधिया अपना दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे। भाजपा से राज्यसभा सांसद अब केंद्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article