School Reopen 2022 : प्रदेश में 7 मार्च से फिर खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन क्लासेस पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

भोपाल। प्रदेश में फिलहाल MP School Reopen 2022 परीक्षाओं का दौर चल रहा है। सीबीएसई एमपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इसी बीच शिक्षा विभाग ने अब 7 मार्च से स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब आनलाइन क्लासेस पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने के चलते लिया गया फैसला —
आपको बता दें प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए 1 फरवरी से स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए थे। कोरोना से बचाव किया जा सके इसके लिए उस समय सरकार द्वारा 50% क्षमता के साथ स्कूल खोलने के आदेश दिए गए थे। पर उसी के साथ ही ऑनलाइन क्लासेस भी जारी थीं। पर इस बार ऐसा नहीं होगा। अब ऑनलाइन क्लासेस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ आनलाइन क्लासेस चालू रहेंगी।
ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने के आदेश —
नए आदेश अनुसार कक्षा-1 से 12वीं तक ऑनलाइन कक्षाएं बंद होंगी। आपको बता दें अब सभी प्राइवेट और सरकरी स्कूलों के संचालकों और प्राचार्यों को आफलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिए जा चुके हैं। इस आदेश के बाद अब स्कूलों ने इसे खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 7 मार्च से स्कूल खोलने का फरमान जारी हो गया है। इस बार कक्षा-1 से 12वीं तक ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।
0 Comments