Advertisment

Schizophrenia Disease: क्या आपको भी होती है बोलने में दिक्कत,तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

आजकल के भागदौड़ के जीवन में आप अपने मानसिक स्वास्थ का ख्याल नहीं रख पातें हैं। ऐसे में आपको मानसिक रोग होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।

author-image
Bansal news
Schizophrenia Disease: क्या आपको भी होती है बोलने में दिक्कत,तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Schizophrenia Disease: आजकल के भागदौड़ के जीवन में आप अपने मानसिक स्वास्थ का ख्याल नहीं रख पातें हैं। ऐसे में आपको मानसिक रोग होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।

Advertisment

रोज की कामकाज की परेशानियों की वजह से आपको "सिजोफ्रेनिया" हो सकता है। जो की आपके डैणक जीवन और मष्तिष्क पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

आज हम आपको बताएँगे कि "सिजोफ्रेनिया" क्या होता है ? साथ ही "सिजोफ्रेनिया" के लक्षण और बचाव के बारे में बताएँगे।

क्या है "सिजोफ्रेनिया"

सिजोफ्रेनिया शब्द ग्रीक से लिया गया है। सिजोफ्रेनिया का अर्थ 'स्प्लिट माइंड' होता है। बता दें कि "सिजोफ्रेनिया" मानसिक रोग है।

Advertisment

इस रोग में व्यक्ति को वास्तविकता या फिर अपनी बात औरों को बताने में मुश्किलें आती हैं। सिजोफ्रेनिया रोग से पीड़ित व्यक्ति ज्यादातर बिना सोचे समझे कुछ भी कहने और भ्रम जैसी स्थिति में जीवन जीता है।

हालांकि सिजोफ्रेनिया एक दुर्लभ स्थिति है। लेकिन कई बार बहुत से लोगों को इस स्थिति से गुजरना पड़ता है। सिजोफ्रेनिया चार प्रकार के होते हैं।

  • पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया (Paranoid schizophrenia)
  • कैटेटोनिक सिजोफ्रेनिया (Catatonic schizophrenia)
  • अपरिभाषित सिजोफ्रेनिया (Undifferentiated schizophrenia)
  • हेबेफेरेनिक सिजोफ्रेनिया (Hebephrenic schizophrenia)
Advertisment

Depression and illness: Chicken or egg? - Harvard Health

सिजोफ्रेनिया के लक्षण

सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति को सुनने, देखने, महसूस करने में दिक्कत होती है। साथ ही कई बार उन्हें चीजों की गंध आएगी लेकिन वह वास्तविक नहीं होती हैं।
सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति आमतौर पर भ्रम की स्थिति में रहतें है।
सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति को अजीब चीजें महसूस होती हैं, जो बिल्कुल झूठी होती हैं।
पीड़ित व्यक्ति के मन में ख्याल अचानक एक से दूसरी जगह पर चला जाता है।
ऐसी चीजें बोलना, जिसके बारे में समझ ही नहीं होना।

सिजोफ्रेनिया का इलाज

सिजोफ्रेनिया के लक्ष्णों पर शुरुआत से ही ध्यान दिया जाए तो स्थिति संभल सकती है। सिजोफ्रेनिया के इलाज के लिए "फार्माकोथेरेपी" का इस्तेमाल किया जाता है।

सिजोफ्रेनिया के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाईयां पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क में बुरे सपने, भ्रम, सनक और भ्रमित सोच जैसे मनोविकार को कम करने में मदद करती है।

Advertisment

सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति के मन को शांत करने के लिए उन्हें सामाजिक और पारिवारिक समर्थन दें। साथ ही पीड़ित व्यक्ति के ख़ास या मित्रों को उनसे जोड़ कर रखने से पीड़ित का तनाव कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: क्या तोमर पार लगाएंगे BJP की नाव? दिमनी में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला

Chanakya Niti: इन 3 बातों का रखें हमेशा ख्याल, पीठ पीछे शत्रु भी करेंगे तारीफ

Uttarakhand News: बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन, CM धामी ने जताया शोक

CISF Head Constable Recruitment: CISF के हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bharat on Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर दिख रहा ‘भारत’!

Schizophrenia Disease, सिजोफ्रेनिया, पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया, कैटेटोनिक सिजोफ्रेनिया, अपरिभाषित सिजोफ्रेनिया, हेबेफेरेनिक सिजोफ्रेनिया , Mental Heath, Mental Disease, Disease, Schizophrenia

Schizophrenia Disease अपरिभाषित सिजोफ्रेनिया कैटेटोनिक सिजोफ्रेनिया पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया सिजोफ्रेनिया
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें