Advertisment

Supreme Court: SC नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता पर 5 दिसंबर को करेगा सुनवाई, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह असम में अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की ।

author-image
Bansal news
Supreme Court: कॉलेजियम की मंजूरी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज, इतने पद अभी भी खाली

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह असम में अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता की जांच के लिए पांच दिसंबर को सुनवाई शुरू करेगा। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा मामले का उल्लेख करने के बाद इस मामले को दिसंबर तक के लिए टाल दिया है। इस मामले पर मंगलवार को पांच जजों की संविधान पीठ सुनवाई करने वाली थी

Advertisment

क्या है असम समझौता

नागरिकता अधिनियम में धारा 6ए को असम समझौते के अंतर्गत आने वाले लोगों की नागरिकता से निपटने के लिए एक विशेष प्रावधान के रूप में जोड़ा गया था। प्रावधान में उल्लेख किया गया है कि जो लोग 1985 में संशोधित नागरिकता अधिनियम के अनुसार 1 जनवरी 1966 को या उसके बाद, लेकिन 25 मार्च 1971 से पहले बांग्लादेश सहित निर्दिष्ट क्षेत्रों से असम आए हैं और तब से असम के निवासी हैं, उन्हें खुद को नागरिकता के लिए धारा 18 के तहत पंजीकरण कराना होगा।

हमें थोड़ा समय चाहिए- सॉलिसिटर जनरल

सॉलिसिटर जनरल ने अपने बयान में कहा, "मैं अपनी ओर से और भारत के अटॉर्नी जनरल की ओर से उल्लेख कर रहा हूं। कल आने वाला मामला नागरिकता संशोधन अधिनियम है। यदि मामले को थोड़ा टाला जा सकता है...यह दिवाली से पहले आखिरी कार्य सप्ताह है और हम सिर्फ एक संविधान पीठ से बाहर आया और इसलिए, हमें कुछ समय चाहिए।"

ये भी पढ़ें:

Advertisment
supreme court Section 6A of the Citizenship Act Citizenship Act Assam Top News assam news Assam Illegal Immigrants
Advertisment
चैनल से जुड़ें