SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल दो घंटे प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएं

SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल दो घंटे प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएंSBI Alert: Big news for SBI customers, bank services will be affected for two hours tomorrow

SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल दो घंटे प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएं

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। देशभर में एसबीआई(SBI) की सेवाएं कल यानी 15 सितंबर को प्रभावित रहने वाली है। बता दें कि यह सेवाएं कल यानी 15 सितंबर 2 घंटे के लिए प्रभावित रहेंगी। वहीं इस संबंध में एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को को अलर्ट(alert) करते हुए एक ट्वीट जारी किया है। जिसमें बैंक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की वजह से 15सितंबर को कुछ घंटों के लिए बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसबीआई (SBI) की सेवाएं 15 सितंबर की रात 12 बजे से रात 2 बजे तक (120 मिनट) के लिए प्रभावित रहेंगी। इस दौरान अगर आप भी कोई बड़ा ट्रांजैक्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे बचे।

ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित
15 सितंबर रात 12 बजे से रात 2 बजे तक (120 मिनट) के लिए एसबीआई की योनो बिजनेस, योनो लाइट, आईएमपीएस, इंटरनेट समेत अन्य कई सेवाएं प्रभावित रहने वाली है।

पहले भी हो चुकी है सेवा प्रभावित

बता दें कि इससे पहले भी कई बार एसबीआई (SBI) ग्राहकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। एसबीआई में कई समय से मेंटेनेंस का कर्य चल रहा है। जिस वजह से 4 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए बैंक की सेवाएं प्रभावित रही थी। जुलाई और अगस्त माह में भी 3 से 4 बार सेवाएं प्रभावित रही थी। जिससे ग्राहकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक बार फिर से एसबीआई(SBI) की सेवाएं प्रभावित होने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद एसबीआई(SBI) ने दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article