SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल से तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएं

SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल से तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएंSBI Alert: Big news for SBI customers, bank services will be affected for three days from tomorrow

SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, कल से तीन दिनों तक प्रभावित रहेंगी बैंक सेवाएं

नई दिल्ली। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है दरअसल देशभर में एसबीआई(SBI) की सेवाएं कल 9 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर को कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहने वाली है। इस संबंध में एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट(alert) करते हुए एक ट्वीट जारी किया है। जिसमें बैंक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की वजह से बैंक की सेवाएं 9,10 और 11 अक्टूबर को कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहने वाली है। इस दौरान अगर आप भी कोई बड़ा ट्रांजैक्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे बचे।

इस समय सेवाएं रहेंगी प्रभावित
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सेवाएं 9,10 और 11 अक्टूबर को कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहने वाली है 09 अक्टूबर को बैंक की सेवाएं रात 12:20 से 02:20 तक बंद रहेंगी। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को बैंक सेवाएं रात 11:20 से लेकर 1:20 तक बंद रहेंगी। इस दौरान एसबीआई के ग्राहक किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर सकते हैं।

https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1446078719622217735

ये सेवाएं रहेंगी प्रभावित
9,10 और 11 अक्टूबर को एसबीआई की योनो बिजनेस, योनो लाइट, आईएमपीएस, इंटरनेट समेत अन्य कई सेवाएं प्रभावित रहने वाली है।

पहले भी हो चुकी है सेवा प्रभावित
बता दें कि इससे पहले भी कई बार एसबीआई (SBI) ग्राहकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था। एसबीआई में कई समय से मेंटेनेंस का कर्य चल रहा है। जिस वजह से 4 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए बैंक की सेवाएं प्रभावित रही थी। जुलाई और अगस्त माह में भी 3 से 4 बार सेवाएं प्रभावित रही थी। जिससे ग्राहकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब एक बार फिर से एसबीआई(SBI) की सेवाएं प्रभावित होने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद एसबीआई(SBI) ने दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article