उज्जैन में उमड़ा भक्तों का सैलाब: 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, देखें नगर भ्रमण पर निकले महाकाल की तस्वीरें

Sawan Somwar Mahkaal Ujjain: उज्जैन में महाकाल की सवारी धूम धाम से निकाली गई.

उज्जैन में उमड़ा भक्तों का सैलाब: 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, देखें नगर भ्रमण पर निकले महाकाल की तस्वीरें

Sawan Somwar Mahkaal Ujjain: उज्जैन में महाकाल की सवारी धूम धाम से निकाली गई. उज्जैन में आज भक्तों का सैलाब उमड़ा. महाकाल की नगरी में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए. बता दें आज सोमवार के दिन से पवित्र सावन माह की शुरूआत हुई है. इस दौरान महाकाल नगर भ्रमण पर निकले. इस दौरान भी भक्तों में उत्साह देखा गया.

publive-image

मान्यता है कि वर्षा काल में सृष्टि का संचालन करने वाले सभी देवता गण शयन काल में चले जाते हैं. इस दौरान बाबा महाकाल सृष्टि का संचालन करते हैं. ऐसे में सावन माह में प्रजा का हाल जानने के लिए बाबा की सवारी निकलती है.

publive-image

सोमवार को लाखों भक्तों ने महाकाल मंदिर में और नगर में सवारी के दर्शन कर महाकाल का आशीर्वाद लिया.

publive-image

सावन की शुरूआत सोमवार से हुई है. 71 साल बाद ये संयोग बना है जब सावन महीना सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त होगा

publive-image

महाकालेश्वर की पालकी मंदिर से निकलने के बाद महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी से होती हुई रामघाट पहुंची. यहां  शिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया. सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची.

publive-image

महाकाल की सवारी के दौरान लोगों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी.

Mahakal Sawari: Baba Mahakal appeared in his desired form on the first ride of Shravan.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article