नई दिल्ली। आज 14 जुलाई से sawan 2022 सावन की शुरुआत हो गई है। shiv puja ke niyam इसी के साथ भोले के भक्त महादेव की भक्ति में रम जाएंगे। इस बार का सावन बड़ा ही खास होने वाला है। वो इसलिए vastu shatra क्योंकि हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष के मंत्री गुरू यानि गुरूवार के दिन से इसकी शुरुआत हुई है। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार का सावन दो राशियों के लिए खास होने वाला है।
सावन में पांच गुरूवार —
इस बार के सावन में पांच गुरूवार आएंगे। इस साल के मंत्री गुरू हैं। सावन की शुरुआत भी गुरुवार से हो रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस वर्ष के मंत्री गुरु हैं।
इन राशियों के लिए खास है सावन —
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धनु और मीन राशि के जातकों के लिए इस बार सावन शुभ फल दिलाएगा। वो इसलिए क्योंकि इस राशि का स्वामी गुरू है। साथ ही इस बार सावन की शुरुआत गुरूवार से होने जा रही है। साथ ही इस साल का मंत्री भी गुरू हैं।
इन चीजों का उपयोग है वर्जित —
- पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार सावन के महीने में हरी साग खाने से परहेज करना चाहिए। शास्त्रों में सावन के महीने यानी चातुर्मास में साग खाना वर्जित बताया गया है।
- चूंकि भगवान शिव को बेल पत्र चढ़ाया जाता है। इसलिए इस महीने में बेल के पेड़ नहीं काटना चाहिए।
- आक यानि अकौआ के पेड़ नहीं काटना चाहिए। इसलिए अकौआ के पौधे में शिव जी का वास माना जाता है इसलिए इस दौरान इन पेड़ों को नहीं काटना चाहिए।
- Sawan 2022 : कहीं आपको भी तो सपने में नहीं दिखते सांप, जान लें सावन में क्या हैं इनके संकेत