July Vrat Tyohar 2025: जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, ​हरियाली तीज, नागपंचमी, यहां देखें व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

July Sawan 2025 Hariyali Teej Nagpanchami : जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, सावन में ​हरियाली तीज, नागपंचमी, यहां देखें व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट sawan-2025-july-vrat-tyohar-devshayani-ekadashi-hariyali-amavasya-teej-nagpanchami-kalsarpyog-puja-festival-full-list-date-day-muhurat-hindi-news-pds

Sawan-2025-Vrat-Tyohar-List

Sawan-2025-Vrat-Tyohar-List

July Sawan 2025 Vrat Tyohar Dev Shayani Ekadashi Hariyali Teej Date Muhurat: मंगलवार से अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए महीने जुलाई की शुरुआत हो रही है। तो वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन का महीना भी इसी बीच शुरू होगा। सावन में देवशयनी एकादशी, ​हरियाली तीज, नागपंचमी कब आएगी। यहां देखें जुलाई और सावन माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।

जुलाई 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट (July Vrat Tyohar 2025)

06 जुलाई: देवशयनी एकादशी व्रत आएगी। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होगी। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। इस पर खबर लाएंगे कि इस एक महीने में क्या नहीं करना चाहिए।

11 जुलाई: सावन महीने की शुरुआत

11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। ये पूरा महीना भगवान भोले नाथ को समर्पित रहेगा।
लोग भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहेंगे। मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जाएगा।

16 जुलाई: कर्क संक्रान्ति

16 जुलाई को कर्क संक्रांति आएगी। इस दिन सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का ये गोचर सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ शुभ अशुभ प्रभाव डालेंगे।

24 जुलाई: हरियाली अमावस्या

24 जुलाई को हरियाली अमावस्या आएगी। अमावस तिथि पितरों के लिए खास मानी जाती है। इस दिन पितरों के लिए दान पुण्य किया जाता है। अमवस्या तिथि पितरों दोष शांति के लिए उपाय किया जा सकते हैं।

27 जुलाई: हरियाली तीज

27 जुलाई को हरियाली तीज आएगी। ये दिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन से मंदिरों में झूले डल जाते हैं। महिलाएं हरी चूड़ियां हरे कपड़े पहनकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए झूले झूलती हैं। इस दिन हरे रंग की साड़ियां, चूढ़ी पहनने का महत्व है।

29 जुलाई: नाग पञ्चमी

29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार आएगा। इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विशेष महत्व है। यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हैं तो इस दिन इसके निवराण के लिए पूजा करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

Sawan 2025 Kab se Hai: कब से शुरू हो रहा है सावन, पहला और आखिरी सोमवार कब पड़ेगा, जानें सब कुछ

Monthly Horoscope: सिंह को आर्थिक लाभ दिलाएगा जुलाई का महीना, कन्या के करियर में आएगा उछाल, तुला-वृश्चिक का मासिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article