सात्विक-चिराग को खेलरत्न, शमी समेत 26 खिलाड़ी होंगे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जायेगा...

सात्विक-चिराग को खेलरत्न, शमी समेत 26 खिलाड़ी होंगे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

National Sports Award 2023: भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जायेगा जबकि वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।

शमी के अलावा 25 अन्य खिलाड़ियों को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। विभिन्न पुरस्कारों के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

बैडमिंटन: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

अर्जुन पुरस्कार

क्रिकेट: मोहम्मद शमी

दृष्टिबाधित क्रिकेट: अजय रेड्डी

तीरंदाजी: ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी

पैरा तीरंदाजी: शीतल देवी

एथलेटिक्स: पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर

मुक्केबाजी: मोहम्मद हुसामुद्दीन

शतरंज: आर वैशाली

घुड़सवारी: दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल

गोल्फ: दीक्षा डागर

हॉकी: कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू

लॉन बॉल: पिंकी

निशानेबाजी: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह

कुश्ती: अंतिम पंघाल और सुनील कुमार

टेबल टेनिस: अयहिका मुखर्जी

वुशू: नाओरेम रोशिबिना देवी

कबड्डी: पवन कुमार और रितु नेगी

खोखो: नसरीन

स्क्वाश: हरिंदर पाल सिंह संधू

पैरा केनोइंग: प्राची यादव

ये भी पढ़ें: 

Top News Today: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति 2024 का चुनाव, हरियाणा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

लोकेशन पर पहुंचने से पहले “Google Maps” बताएगा रास्ते में मिलेगीं कौन-कौन सी दुकानें, मिलेगा नया फीचर ‘Address Descriptor’

MP News: देर रात IAS मनीष सिंह को कमिश्नर जनसंपर्क पद से हटाया,‌ IAS विवेक पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

MP Weather Update: सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे

CG Weather Update: अंबिकापुर में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article