MP News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर मप्र की जेलों से 30 से ज्यादा कैदी हुए रिहा, पढ़ें पूरी खबर

सेंट्रल जेल से आज 21 कैदियों को रिहा किया गया है।  यह सभी कैदी अलग-अलग अपराधों पर सतना सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे।

MP News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर मप्र की जेलों से 30 से ज्यादा कैदी हुए रिहा, पढ़ें पूरी खबर

सतना। सेंट्रल जेल से आज 21 कैदियों को रिहा किया गया है।  यह सभी कैदी अलग-अलग अपराधों पर सतना सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे।  सजा पूरी होने और सजा के दौरान अच्छे आचरण के कारण चलते शासन के निर्देश पर इन सभी कैदियों को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा कर दिया गया।

यहां के रहने वाले थे कैदी

इन सभी 21 बंदियों में तीन सतना जिले के थे। वहीं 10 कैदी छतरपुर से थे। इसके अलावा 6 पन्ना जिले से थे। वहीं एक कैदी बालाघाट जिले का रहने वाला था जो अब रिहा हो चुका है। जेल से रिहाई के दौरान उन्हें एक फलदार वृक्ष और सुंदरकांड की पुस्तक दी गई।

रिहा हुए कैदियों दिया पौधा

सभी को अपने घर पर वृक्ष लगाकर उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई साथ ही रोजाना सुंदरकांड का पाठ करने को भी कहा गया है।  इसके साथ ही रिहा हुए कैदियों से समाज में एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के तौर पर रहकर आगे की जिंदगी जीने की नसीहत भी दी गई है।  सभी कैदी अपने परिजनों के साथ खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

केंद्रीय जेल रीवा से रिहा हुए 13 कैदी

रीवा। केंद्रीय जेल रीवा से स्वतंत्रता दिवस पर 13 कैदियों को रिहा किया गया है। ये सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। 13 कैदियों की रिहाई के बाद जेल प्रबंधन ने कैदियों के जिलों में कलेक्टर और सीईओ को पत्र भी लिखा है।

रीवा और शहडोल संभाग के थे कैदी

साथ ही कैदियों के जीवन यापन कराने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। ये सभी कैदी रीवा और शहडोल संभाग के हैं।

ये भी पढ़ें:

Fashion Tips: पर्सनालिटी के हिसाब से अपनाएं स्टाइल बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़िए पूरी खबर

Exam Advice: परीक्षा में मदद करेंगी ये 4 टिप्स, कभी नहीं असफल

MP News: मप्र का ये स्कूल आज भी महात्मा गांधी के विचारों पर चल रहा, जानिए इसके बारे में  

Business Tips: सफल बिज़नेस मैन बनना है तो इन 3 टिप्स को जरूर फॉलो करें

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article