MP News: गेहूं खरीदी केंद्र में 56 लाख का घोटाला, स्वसहायता समूह की 14 महिलाओं पर मामला दर्ज

जिले के अरगट रामनगर गेहूं खरीद केंद्र में 56 लाख का बड़ा घोटाला सामने आया है।FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया)  इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर

MP News: गेहूं खरीदी केंद्र में 56 लाख का घोटाला, स्वसहायता समूह की 14 महिलाओं पर मामला दर्ज

सतना। जिले के अरगट रामनगर गेहूं खरीद केंद्र में 56 लाख का बड़ा घोटाला सामने आया है। FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया)  इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर रामनगर पुलिस ने स्वसहायता समूह की 14 महिलाओ और खरीद केंद्र के कम्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि स्वसहायता समूह की मिलीभगत से कम्यूटर ऑपरेटर ने 18 किसानों के नाम पर फर्जी कागजो में 27 सौ क्विंटल गेंहू खरीद लिया। साथ ही कागजों पर ही 56 लाख रुपए का भुगतान कर दिया।

FCI ने पुलिस में रिपोर्ट कराई दर्ज

FCI ने पुलिस में रिपोर्ट कर घोटाले का भंडाफोड़ कर दिया है। इसक मामले में 14 महिलाओं व अरगट गेहूं खरीद केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर रामसकल सिंह के खिलाफ मामला कायम किया गया है। जानकारी के मुताबिक विपणन वर्ष 2023/24 में रामनगर के अरगट गेहूं खरीद केंद्र में लक्ष्मी सहायता समूह सुलखमा को गेहूं खरीद का संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी।

18 फर्जी किसानों के नाम दर्ज किया रिकॉर्ड

गेहूं खरीद केंद्र ने कुल 8981.5 क्विंटल गेहूं खरीद की थी।  6300 क्विंटल गेहूं परिदान कर दिया गया था। शेष बचे 2681.5 क्विंटल गेहूं खरीदा ही नही गया था। लक्ष्मी स्वसहायता समूह की मिलीभगत से घोटाले को अंजाम देते हुये वगैर गेंहू के ही कंप्यूटर ऑपरेटर रामसकल सिंह ने खरीद पोर्टल में 18 फर्जी किसानों के नाम से एंट्री कर दी।

8 किसानों के भुगतान पर लगी रोक

2681.5 क्विंटल गेहूं के 56,98,187 रु. किसानों के खाते में ट्रांसफर भी कर दिए गए थे। 10 किसानों ने भुगतान भी प्राप्त कर लिया था।  लेकिन मामले का खुलासा होने पर 8 किसानों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें:

MP News: आज स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात, इन छात्रों को मिलेंगे 4500 रुपये, सबसे बड़े CM राइज स्कूल का होगा भूमि पूजन

Aaj ka Rashifal: जमीन-जायदाद और कोर्ट के मामले में इन लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

MP Election 2023: क्या है कांग्रेस का मिशन 2023, 20 अगस्त को बड़ी बैठक में शामिल होंगे दिग्गज नेता

Karnataka News: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक

Telangana News: शर्मिला की पदयात्रा इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article