कौन होगा यूपी विधानसभा का अध्यक्ष, सामने आया नाम!

कौन होगा यूपी विधानसभा का अध्यक्ष, सामने आया नाम! Satish Mahana will be the speaker of UP Assembly vkj

कौन होगा यूपी विधानसभा का अध्यक्ष, सामने आया नाम!

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश में योगी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बना चुकी है। सीएम योगी आदित्यानाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है वही सरकार के मंत्री भी शपथ ले चुके है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 30 मार्च को होना है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए विधायकों से आवेदन मांगे गए है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को सतीश महाना को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सतीश महाना का स्पीकर बनना तय हो गया है। औरपचारिक घोषणा होना बाकी है।

कौन है सतीश महाना?

सतीश महाना कानपुर की कैंट सीट से पांच बार के विधायक है। नए परिसीमन के बाद भी महाना कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महाना ने सपा के फतेह बहादुर सिंह को हराया है। महाना 1991 से लगातार विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं वह 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आठवीं बार विधायक चुने गए है। सतीश महाना यूपी बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक है। महाना ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह विधानसभा स्पीकर होंगे। सतीश महाना को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने के संकेत इस बात से भी मिल रहे है क्योंकि महाना आठवीं बार विधायक चुने गए है और उन्हें बीते शुक्रवार केा हुए शपथ ग्रहण में मंत्री नहीं बनाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article