Sarva Pitra Moksha Amavasya 6 oct 2021 : क्या घर की मंझली संतान भी कर सकती है श्राद्ध, आइए जानते हैं

Sarva Pitra Moksha Amavasya 6 oct 2021 : क्या घर की मंझली संतान भी कर सकती है श्राद्ध, आइए जानते हैं

shradha

नई दिल्ली। पितृ दोष के निवारण के लिए Sarva Pitra Moksha Amavasya 6 oct 2021सभी लोग इन दिनों पितरों का श्राद्ध कर रहे हैं। घर के बड़ों द्वारा या फिर छोटी संतान के द्वारा ​पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा चली आ रही है। कहते हैं घर के मंझले बेटे को ऐसा करना वर्जित हैं। पर क्या आप जानते हैं ​कि ​घर की मंझली संतान यानि बीच की संतान द्वारा भी ये किया जा सकता है। 6 अक्टूबर को पितृ मोक्ष अमावस्या हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यों को इस पर क्या कहना है। Sarva Pitra Moksha Amavasya 6 oct 2021

माता—पिता को पूज सकते हैं सभी
अगर किसी मां—बाप की तीन संतानें हैं। तो उन संतानों का भी माता—पिता उतना ही अधिकार होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार माता—पिता को पूजने का अधिकार सभी बच्चों का होता है। यदि वह बड़ा हो या छोटा। जी हां यदि आप घर के मंझले हैं। आपको कुछ संकेतों के माध्यम से ऐसा लगता है कि आपको पितृ दोष है तो आप भी ​सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन दान—पुण्य करके श्राद्ध कर सकते हैं। ऐसे में आप ब्राहृमण को भोजन, Sarva Pitra Amavasya 6 Oct 2021 गरीबों को दान, गाय को चारा व घास आदि खिला कर पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

ये हैं पितृ दोष के लक्षण
वैसे तो पितृ दोष को कुंडली के माध्यम से देखा जाता है लेकिन कुछ लक्षण होते हैं। जिनसे हमें अंदाजा लगता है कि हमें पितृ दोष है। जी हां। जब हमारे बनते काम बिगड़ने लगते हैं, हमेशा जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। तो समझ लीजिए आपको भी पितृ दोष है।

पितृ पक्ष में जरूर दें बलि
पितृ पक्ष में घर की पहली रोटी गाय, कुत्ते और कौए को जरूर निकाली जानी चाहिए। ज्योतिष की भाषा में इसे बलि कहते हैं। पितृ पक्ष में इन तीनों की बलि के बिना श्राद्ध अधूरा माना जाता है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password