Tourist Places Chhattisgarh: सरोधा-दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार, हर साल बड़ी संख्या में आते हैं टूरिस्ट

छत्तीसगढ़ के सरोदा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिला है।

Tourist Places Chhattisgarh: सरोधा-दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार, हर साल बड़ी संख्या में आते हैं टूरिस्ट

कवर्धा। भारतीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ के सरोदा-दादर का नाम दर्ज हो गया है। जिले के सरोधा-दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिला है। देश के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने देश भर के 795 गांवों में से सरोधा-दादर को इस पुरस्कार के लिए चुनार है।

समारोह का हुआ आयोजन

27 सितंबर पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में सरोधा-दादर गांव को मिला है राज्य की तरफ इस पुरस्कार को मंगल सिंह धुर्वे ने यह ग्रहण किया।

इन पैमानों पर मिला पुरस्कार

नौ विभिन्न खण्डों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर यह पुरस्कार दिया गया। इनमें प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण, आर्थिक आत्म-निर्भरता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक आत्म निर्भरता, अधो संरचना तथा परिवहन संपर्क जैसे मापदण्ड शामिल थे।

जिले से 50 की दूरी पर है सरोधा-दादर

बता दें कि जिला मुख्यालय कवर्धा से करीब 50 किमी है चिल्फीघाटी यहां से 5 किलोमीटर की दूरी स्थित है सरोधा-दादर जो कि पर्वतों और घाटियों के बीच समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट ऊंचाई बना है।

देश-विदेश से आते हैं पर्यटक

यहां आम तौर पर पूरे साल यहां पर्यटक आते रहते हैं लेकिन अक्टूबर माह से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान कभी-कभी शून्य से नीचे भी चला जाता है। यहां भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और आस्ट्रेलिया से भी सैलानी आते हैं।

Sarodha-Dadar

सालभर पर्यटकों की होती रहती है आवाजाही

खास तौर पर चिल्फीघाटी और सरोदा दादर में प्रकृति का आनंद लेने के लिए यहां पर्यटकों की आवाजाही बहुत अधिक रहती है। सरोधा-दादर में प्रकृति के सुन्दर नज़रों के कारण ग्रामीण पर्यटन की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कवर्धा जिले में मुख्य रूप से बैगा आदिवासी निवास करते हैं, इनकी पारंपरिक जीवन शैली और संस्कृति सैलानियों को विशेष रूप से अपनी ओर आकर्षित करती है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में और धार्मिक महत्व के स्थलों को खास तौर पर पर्यटन केंद्र है।

ये भी पढ़ें:

Times World Universities Ranking 2024: टाइम्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज़ रैंकिंग 2024 जारी, जामिया मिलिया इस्लामिया दूसरे नंबर पर

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hair Fall Science: क्या सच में बाल झड़ते नहीं बूढ़े होकर मरते है, जानिए क्या कहता है विज्ञान

Places to Visit in Delhi: अगर दिल्ली में हैं तो जरूर घूमें ये 4 मंदिर, नहीं करेगा वापस आने का मन, देखें तस्वीरें

Viral Video: मुंबई मेट्रो में बुजुर्ग का पुशअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

सरोधा-दादर, केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, सरोधा-दादर गांव, चिल्फीघाटी, विदेशी पर्यटक, Sarodha-Dadar, Central Tourism Ministry, Sarodha-Dadar Village, Chilfighati, Foreign Tourists

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article