Sarkari Naukri: सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि आज, जानें कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि आज, जानें कैसे करें अप्लाईSarkari Naukri: Today is the last date to apply for the posts of Sub Inspector, know how to apply

Sarkari Naukri: सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि आज, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर के पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तिथि है। जिन भी अभ्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा 560 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसमें इंटेलिजेंस कैडर के लिए 87 पद,जिला कैडर के लिए – 87 पद, सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 97 पद वहीं इन्वेस्टिगेशन कैडर के पद पर 289 वेकैंसी निकाली गई है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यार्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की 10वीं तक पंजाबी भाषा में पढ़ाई होना चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु सीमा आधिकारिक 28 वर्ष रखी गई है।

इस दिन शुरू होंगे आवेदन

पंजाब पुलिस में एसआई पद पर आवेदन 6 जुलाई 2021 से शुरू हो चुके हैं वहीं आवेदन की अंतिम तिथि आज 27 जुलाई 2021 रखी गई है। आवेदन करने वाले अभ्यार्थी punjabpolice.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article