भोपाल: शिवराज सरकार ने मंगलवार को अपना बजट पेश किया है। सरकार युवाओं को रोजगार देने का सुनहरा अवसर दे रही है। जिसमें उन्होंने 24000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। इसके अलावा सीएम ने एमपी पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती की भी घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने दो सालों में एमबीबीएस की 1235 सीटें भी बढ़ाई जाएंगी।
4000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती
प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए 4 हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का ऐलान किया है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
यहां बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज
बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने बजट पेश किया जिसमें मध्य प्रदेस के कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज भी बनेंगे। मध्य प्रदेश के श्योपुर, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, दमोह, छतरपुर और सिवनी आदि जगहों पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।
हाइटेक बनेंगे 9200 स्कूल
मध्य प्रदेश सरकार के 9200 स्कूलों को हाईटेक किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी प्राथमिक शालाओं की स्थापना के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों की भर्तियां भी की दाएंगी, जिससे की प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा मिले और साथ ही रोजगार की समस्या भी खत्म हो चुके।