Sarkari Naukari: अब सीधे सरकारी सेवा में भर्ती नहीं हो पाएगे नए आवेदक ! गोवा सरकार ने लिया फैसला

Sarkari Naukari: अब सीधे सरकारी सेवा में भर्ती नहीं हो पाएगे नए आवेदक ! गोवा सरकार ने लिया फैसला

पणजी। Sarkari Naukari गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के विभागों में भर्ती के लिए एक साल का कार्य अनुभव “अनिवार्य” बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए आवेदकों को सीधे सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा।

जानें सीएम सावंत ने क्या कहा

सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले निजी क्षेत्र में काम करके अनुभव प्राप्त करना होगा।उत्तरी गोवा के तलेगांव में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि भविष्य में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक साल का कार्य अनुभव अनिवार्य कर दिया जाएगा।

कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकार को कुशल कर्मचारी नियुक्त करने में मदद मिलेगी।सावंत ने कहा कि उचित कर्मचारियों का चयन सुनिश्चित करने के लिए भर्ती नियमों (आरआर) में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।सावंत ने यह भी कहा कि भविष्य में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती अनिवार्य की जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article