विश्व गौरेया दिवस : चहचहाहट को वापस लाने बनायें चिड़ियावास - सारिका घारू

विश्व गौरेया दिवस : चहचहाहट को वापस लाने बनायें चिड़ियावास - सारिका घारू Sarika Gharu appeals to celebrate World Sparrow Day vkj

विश्व गौरेया दिवस : चहचहाहट को वापस लाने बनायें चिड़ियावास - सारिका घारू

World Sparrow Day : चिड़िया मात्र एक प़़क्षी नहीं है, यह हमारी जैवविविधता का महत्वपूर्ण भाग होने के साथ हमें मानसिक प्रसन्नता प्रदान करने वाला प़़क्षी रहा है। वर्तमान में बढ़ता प्रदूषण, शहरीकरण और ग्लोबल वार्मिग का असर इनकी संख्या पर देखा जा रहा है। हमारे इकोसिस्टम पर चिड़िया एवं अन्य पक्षियों के महत्व को बताने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नन्ही -नन्ही छोटी चिड़िया कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्या विज्ञान के अंतर्गत विश्व गौरेया दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।

publive-image

सारिका ने बताया कि हर साल 20 मार्च को विश्व गोरैया दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गोरैया के संरक्षण को सुनिश्चित करना है। कुछ दशक पूर्व घरों के आसपास गोरैया दिखना एक आम बात थी लेकिन आज शहरों में इसे मुश्किल से ही देखा जा सकता है।

publive-image

सारिका ने कहा कि कृत्रिम घोसलों एवं छत आंगन में दाना पानी रखकर इसे फिर लाया जा सकता है। तो आज ही संकल्प लें चिड़िया की चहचहाहट वापस लाने के सभी जरूरी उपाय करने का। अब घर की दीवारों पर चिड़िया के चित्र नहीं उन्हें बसेरा देने की जरूरत है।

publive-image

क्यो मनाया जाता है?

द नेचर फॉर एवर सोसायटी ऑफ इंडिया एवं फ्रांस के इको एसवाईएस एक्शन फाउंडेशन द्वारा विश्व गोरैया दिवस मनाने का विचार रखा गया था। सन 2010 में पहला विश्व गोरैया दिवस मनाया गया था। प्रत्येक वर्ष इसकी थीम आई लव स्पैरो पर गतिविधियां की जाती हैं। गोरैया का वैज्ञानिक नाम पेसर डोमेस्टिकस है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article