Sardar Of Spin: जीत के करीब आकर भी जानबूझकर मैच हारे थे बेदी, पढ़ें रोचक किस्से

Sardar Of Spin: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी 23 अक्टूबर को क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को नम करके अलविदा कह गए।

Sardar Of Spin: जीत के करीब आकर भी जानबूझकर मैच हारे थे बेदी, पढ़ें रोचक किस्से

Sardar Of Spin: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बायें हाथ के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी सोमवार यानि 23 अक्टूबर को देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को नम करके इस संसार को अलविदा कह गए। वह स्पिन के सरदार के रूप में जाने जाते रहेंगे।

12 साल रहा बेदी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। वह भारत की उस स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे, जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे।

बेदी ने लगभग 12 साल तक भारतीय गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। यह बेहद कलात्मक बाएं हाथ का स्पिनर अपनी पीढ़ी के बल्लेबाजों के लिए हमेशा अबूझ पहेली बना रहा। वह गेंद को जितना संभव हो उतनी ऊंचाई से छोड़ते थे और उनका नियंत्रण गजब का था।

बेदी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू 31 दिसंबर 1966 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया था और वह 1979 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने इस बीच 67 टेस्ट मैच खेले जिनमें 28.71 की औसत से 266 विकेट झटके।

22 मैचों में कप्तानी संभाल चुके बिशन सिंह बेदी

बेदी 22 मैचों में भारत के कप्तान भी रहे जिनमें से छह में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। क्रिकेट संन्यास लेने के बाद बेदी भारतीय टीम के कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे। बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

जीत के करीब आकर भी जानबूझकर मैच हारे थे बेदी

बेदी दुनिया के ऐसे पहले कप्तान थे, जिन्होंने टीम के जीत के करीब होने के बावजूद गलत अंपायरिंग का विरोध करके मैच गंवा दिया था। यह नवंबर 1978 की घटना है जब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ साहिवाल में खेले जा रहे वनडे मैच में 14 गेंद पर 23 रनों की जरूरत थी और उसके 8 विकेट बचे हुए थे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने तब लगातार चार बाउंसर किए और अंपायर ने उनमें से एक को भी वाइड करार नहीं दिया। इसके विरोध में बेदी ने अपने बल्लेबाजों को वापस बुला दिया था।

ये भी पढ़ें:

India Mobile Congress 2023: पीएम मोदी 27 अक्टूबर को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का करेंगे उद्घाटन, जानें इस बार क्या होगा अलग

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते हैं पति का दीदार, क्या कहता है शास्त्र

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, मार्कस स्टोयनिस की जगह खेलेंगे कैमरून ग्रीन

Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, बची हुई 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Pre-Wedding Function Tips: प्री-वेडिंग फंक्शन में आपको करवाना है हल्दी सेरेमनी का शूट, बस इन टिप्स को रख लें याद

Sardar Of Spin, Bishan Singh Bedi, Indian Cricketer, Indian Spinner, bishan singh bedi death, bishan singh bedi passes away, bishan singh bedi news, bishan singh bedi cricketer, bishan singh bedi india cricket, स्पिन के सरदार, बिशन सिंह बेदी, भारतीय क्रिकेटर, भारतीय स्पिनर, बिशन सिंह बेदी की मृत्यु, बिशन सिंह बेदी का निधन, बिशन सिंह बेदी समाचार, बिशन सिंह बेदी क्रिकेटर, बिशन सिंह बेदी भारत क्रिकेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article