SARANG BIG STATEMENT: मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात, कहा नेहरू परिवार ने पैसे लेकर उनको इन जगहों पर भेजा

प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल नहीं होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रशांत किशोर पर बहुत इटेलीजेंट है। वो जानते डूबते जहाज में सवारी नहीं की जाती, इसी लिए उन्होंने कांग्रेस से अलग कर लिया

SARANG BIG STATEMENT: मंत्री ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात, कहा नेहरू परिवार ने पैसे लेकर उनको इन जगहों पर भेजा

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुसलमानों को पैसे देकर पत्थर फिकवाने वाले बयान पर विश्वास सारंग ने पलटवार किया। विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं। वो लगातार अपने बयानों से पलट रहे हैं।
पहले वह कहते हैं कि मुसलमानो ने पत्थर नहीं फेंके। फिर कहते हैं कि सरकार एक वर्ग विशेष पर कार्रवाई कर रही है।
अब वह कह रहे हैं कि बीजेपी पैसे देकर मुसलमानों से पत्थर फिकवा रही है। दिग्विजय सिंह के बयान से ये निश्चित हो गया है कि पहला के मुसलमानों ने पत्थर फेंके। दूसरा की मुसलमान बिकाऊ है। तीसरा यह भी स्पष्ट कर दिया है खरगौन हिंसा में हिंदुओं के एक्शन का रिएक्शन नहीं था। दिग्विजय सिंह पर उम्र का असर दिख रहा है अब जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें घर पर बैठा दें। दिग्विजय सिंह को पता नहीं है वह क्या बोल रहे हैं क्या कर रहे हैं।SARANG BIG STATEMENT

publive-image

नेहरू परिवार ने पैसे लेकर उनको इन जगहों पर भेजा
कमलनाथ के बकवास वाले बयान पर मंत्री सारंग ने आज कहा कि कमलनाथ का बयान बचकाना है। नेहरू परिवार ने पैसे लेकर कमलनाथ को लोकसभा और विधानसभा में भेजने का काम किया। यह बयान उस नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लगाता है जिसने कमलनाथ को लोकसभा और विधानसभा भेजने का काम किया। विधानसभा बकवास करने का स्थान नहीं है, वो जनता की आवाज़ सशक्त करने का मंच है।SARANG BIG STATEMENT

कोरोना पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान
कोरोना पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 24 घंटे में 15 पॉजिटिव केस निकल कर सामने आए। 8 हजार से ज्यादा टेस्ट किए हैं। हम पूरे हालत पर नजर बनाए हुए है।SARANG BIG STATEMENT

प्रशांत किशोर पर बहुत इटेलीजेंट
प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल नहीं होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रशांत किशोर पर बहुत इटेलीजेंट है। वो जानते डूबते जहाज में सवारी नहीं की जाती, इसी लिए उन्होंने कांग्रेस से अलग कर लिया। जिस पार्टी के पास नेतृत्व और स्ट्रैटजी की कमी होती वही मैनेजमेंट गुरु के पास जाती है, लेकिन कांग्रेस की हालत बंद होती दुकान शोरूम जैसी है। बंद होती दुकान शोरूम की मार्केटिंग नहीं की जाती।SARANG BIG STATEMENT

बच्चों को भी जल्द हम वैक्सीन लगाएंगे
बच्चों के वैक्सीनेशन पर मंत्री सारंग ने कहा कि 6 से 12 साल तक के बच्चों को भी जल्द हम वैक्सीन लगाएंगे। बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। अभी प्रदेश में सख्ती की जरूरत नहीं है...प्रदेश के सभी लोग 2 गज दूरी मास्क है जरूरी वाले नारे पर चलें।SARANG BIG STATEMENT

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article