Sarabjit Kaur : BJP की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की महापौर, AAP की उम्मीदवार को एक मत से हराया

Sarabjit Kaur: BJP's Sarabjit Kaur became the mayor of Chandigarh, defeating AAP's candidate by one vote

Sarabjit Kaur : BJP  की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की महापौर,  AAP की उम्मीदवार को एक मत से हराया

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सरबजीत कौर को शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम की नई महापौर चुन लिया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल को सीधे मुकाबले में केवल एक मत से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। चुनाव में कुल 36 में से 28 मत पड़े और कांग्रेस तथा अकाली दल के पार्षदों ने मतदान नहीं किया।

अधिकारियों ने बताया कि कौर को 14 जबकि कत्याल को 13 वोट मिले और एक मत को अवैध घोषित कर दिया गया। नतीजे घोषित होने के बाद, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन में हंगामा किया और उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किये गए थे जिसमें 35 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 14 और भाजपा को 12 पर विजय प्राप्त हुई थी। कांग्रेस को आठ तथा अकाली को एक सीट मिली थी। हालांकि, कांग्रेस की पार्षद हरप्रीत कौर बबला चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं। 35 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ के सांसद जो नगर निगम में पदेन सदस्य हैं को भी मतदान का अधिकार है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article