गंगा आरती की भव्यता में डूबीं सारा अली खान, आस्था और श्रद्धा का किया अनुभव

गंगा आरती की भव्यता में डूबीं सारा अली खान, आस्था और श्रद्धा का किया अनुभव

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को यूपी के वाराणसी में काशीधाम पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन करके - पूजन किया। जिसके बाद शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर सारा ने मां गंगा की पूजा- अर्चन किया। जहां गंगा आरती के दौरान वे काफी उत्साहित दिखीं।
इस दौरान सारा अली खान ने कहा कि दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती अपनी भव्यता और घंटियों और ढोल की आवाज और मंत्रों के उच्चारण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। इस बीच मां गंगा की आरती में शामिल श्रद्धालु अपने बीच सारा अली खान को देखकर काफी उत्साहित हुयें।
बता दें कि मां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण इस समय मां गंगा की आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय के छत पर संपन्न हो रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article